ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट का ईद मिलन समारोह: जरूरतमंदों के बीच ठेला रिक्शा वितरण




जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से मानगो स्थित होटल साशा इन में एक भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जरूरतमंद लोगों के बीच ठेला रिक्शा वितरण रहा, जिसे मुख्य अतिथि मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि कपाली नगर परिषद के चेयरमैन श्री परवेज आलम (चांद जी) के करकमलों द्वारा संपन्न किया गया। इस पहल ने कई परिवारों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई उम्मीद दी।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी एवं सचिव मुख्तार आलम खान ने अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मेयर सुधा गुप्ता ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा इस तरह की पहल के साथ खड़ी रहेंगी।



ट्रस्ट के अभिभावक आसिफ महमूद ने इस अवसर पर घोषणा की कि भविष्य में संस्था द्वारा जरूरतमंदों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे रोजगार के और बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर रिजवान अहमद, नादिर खान, एहतेशामुर रहमान, कांग्रेस नेता सनी, मास्टर खुर्शीद, वार्ड सदस्य जेबा फरहीन सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और ट्रस्ट की पहल को सराहा।

साथ ही कार्यक्रम में

प्रोफेसर सैफुल्लाह अंसारी, डॉ. ताहिर हुसैन, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, मकसूद आलम, मोहम्मद जावेद, राजी नौशाद, हाजी जमी़ल असगर, नसीमा खातून, आयशा खान, साजिद परवेज, मासूम खान, शाहिद परवेज, सोहैल अख्तर अंसारी, प्रोफेसर अहमद बद्र, मुमताज शरीक, शोएब खान, मास्टर जमालुद्दीन समेत बड़ी संख्या में लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुख्तार आलम खान द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया, जबकि अंत में शाकिर आज़ीमाबादी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट का यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ जरूरतमंदों के जीवन में नई रोशनी भरने का कार्य करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post