श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेपुर में एक साथ 22 छात्रों का कैंपस सिलेक्शन सीएट टायर्स में हुआ है। इस कैंपस सिलेक्शन में चयनित सभी छात्र डिप्लोमा इंजीनियरिंग के हैं। छात्रों को यह चयन कंपनी के गुजरात स्थित प्लांट के लिए हुआ है। छात्रों की यह सफलता विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण का जीता जागता प्रमाण है।
सभी चयनित छात्र सत्र 2023–2026 के हैं और ये डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से संबंधित हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग से चयनित छात्रों में अंशु दास, अपर्णा महतो, अविनाश गोप, चम्पक मंडल, फिबेंदु महतो, हिमेश थापा, इमरान फरहत, जीत महतो, कौशिक मंडल, निलेश मंडल, पूजा कुमारी, राहुल दास, राजू कुमार, राजू साहू, रमेश कैबार्ता, रोहित गिरी, सार्थ दास और राजा प्रमाणिक शामिल हैं। वहीं इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से अक्षिता सहाय, करण कुमार यादव, नंदिता दास और सौभिक घोष का चयन हुआ है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट डायरेक्टर श्री सुभोदीप भद्रा ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की सक्रियता और उद्योगों के साथ मजबूत संबंधों को भी दर्शाती है। विश्वविद्यालय में समय-समय पर आयोजित प्रशिक्षण सत्र, मॉक इंटरव्यू, तकनीकी व सॉफ्ट स्किल्स वर्कशॉप्स छात्रों को कॉर्पोरेट दुनिया के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो और कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस एन सिंह ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और साथ ही सभी संकाय सदस्यों और प्लेसमेंट टीम की सराहना की। इस सफलता से विश्वविद्यालय में पढ़ रहे अन्य छात्रों में भी उत्साह का संचार हुआ है और वे भी अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित हुए हैं। इस सफलता पर खुशी जताते हुए विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने कहा कि श्रीनाथ विश्वविद्यालय लगातार अपने छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करते हुए न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि रोजगार के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम कर रहा है। आने वाला भविष्य श्रीनाथ विश्वविद्यालय को और अधिक सफलताएं दिलाएगा।

