करीम सिटी कॉलेज के प्रांगण में ब्रिगेडियर राम नरेश का भव्य स्वागत।



 जमशेदपुरआज करीम सिटी कॉलेज के प्रांगण में ब्रिगेडियर रामनरेश, ग्रुप कमांडर, हेडक्वार्टर गया का भव्य स्वागत 37 झारखंड बटालियन सीसी, जमशेदपुर ने किया। ब्रिगेडियर रामनरेश के जमशेदपुर दौरा का उद्देश्य इंस्टीट्यूशन ऑडिट ऑफ एनसीसी ट्रेनिंग सेशन 2026-27 था। 11:30 बजे कॉलेज कैंपस में करीम सिटी कॉलेज एनसीसी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद एनसीसी कैडेट्स तथा कॉलेज के प्राध्यापकों से भरे हुए ऑडिटोरियम में एक शानदार सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने पुष्पगुच्छ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा कि जब भी एनसीसी कैडेट्स हमारे सामने आते हैं तो हमारे मन में अनुशासन  देश-सेवा और सुरक्षा की भावना जागती है।

 ब्रिगेडियर रामनरेश ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि हम एनसीसी वाले हैं, हमारे सामने हमारा देश है, हम अनुशासन प्रतिबिंबित करते हैं, देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं तथा राष्ट्रीय के विकास की कामना करते हैं। याद रहे कि देश जब विकास करता है तो उसकी दो पीढ़ियों के बीच हर लिहाज से अंतर पाया जाता है। यदि यह अंतर देखने को नहीं मिले तो समझें; विकास नहीं हुआ। उन्होंने नई नस्ल के जवानों से संबोधन करते हुए कहा कि हम आपके भविष्य से अनजान हैं लेकिन आपको अपने भविष्य का कुछ न कुछ अंदाजा जरूर है। अतः यह सत्य है कि आपको ही अपने भविष्य को सजाना, संवारना और निखारना होगा।


 

कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर कर्नल विनय आहूजा तथा कर्नल प्रेमचंद झा भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में मेजर (डाॅ) फखरुद्दीन अहमद ने धन्यवाद ज्ञापन किया और एनसीसी गीत तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post