जमशेदपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर विसर्जन अखाड़ा जुलूस के दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा टेल्को स्थित लेबर ब्यूरो के समीप सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच चना-गुड़ एवं शीतल शरबत का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में है अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड महामंत्री सिद्धनाथ सिंह राजेश पांडे भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता एवं “नमन” के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले श्री आरके सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर से जुड़े एक सक्रिय एवं समर्पित श्रमिक नेता हैं। वे श्रमिकों के अधिकारों, कल्याण एवं संगठनात्मक तुलसी भवन से संजय तिवारी उपस्थित रहे।
तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त सैनिकों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए सनातन परंपरा का निर्वहन किया। भीषण गर्मी में इस पहल ने लोगों को राहत पहुंचाई और सेवा के माध्यम से पर्व मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सुखविंदर सिंह दीपक शर्मा, दयाभूषण, उमेश शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, गौतम लाल, संतोष कुमार, अवधेश कुमार योगेश कुमार सिंह पी. शंकर, बिरजू कुमार, विजय कुमार, चंद्र प्रसाद, धीरज सिंह, पंकज शर्मा, राजीव सिंह, निरंजन कुमार, अमरेंद्र कुमार, किशोरी प्रसाद सहित लगभग 50 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का यह प्रयास समाज में सेवा, समर्पण और एकता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

