झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति का पूर्वी सिंहभूम दौरा, विकास योजनाओं की समीक्षा



झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले का दौरा किया। इस अवसर पर समिति द्वारा परिसदन भवन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के  साथ बैठक आयोजित कर जिले में संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी ने की। बैठक में समिति के सदस्य श्री मंगल कालिंदी एवं श्री रोशन लाल चौधरी भी उपस्थित रहे। 


बैठक के दौरान समिति ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं यांत्रिकी विभागो के माध्यम से आधारभूत संरचनाओं के संबंध में योजनाओं की पूर्णता अपूर्णता एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस क्रम में विधायक फंड से संचालित योजनाएं, आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जेएनएसी, खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भवन निर्माण, पथ निर्माण, जिला परिषद, ग्रामीण, लघु सिंचाई एवं शहरी जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की विशेष रूप से समीक्षा की गई।


समिति द्वारा विभागावार समीक्षा के क्रम में किसानो की आय वृद्धि एवं उन्नत खेती हेतु वैज्ञानिक तकनीक के से जोड़ते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओ से जोड़ने हेतु निर्देशित किया। 

आपूर्ति विभाग के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने तथा शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। समिति के द्वारा निर्देशित किया गया कि राशन डीलर पर कार्रवाई की स्थिति में कार्डधारियों को नजदीकी राशन दुकान से टैग कर पुरा राशन दिलाने की व्यवस्था कराएं।  इसके अलावे पैक्स के माध्यम से की गई धान अधिप्राप्ति के भुगतान में तेजी लाने एवं निबंधित किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया सुचारू करने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। 

यांत्रिकी विभागो के माध्यम से आधारभूत संरचनाओं के संबंध में योजनाओं की पूर्णता अपूर्णता एवं उपयोगिता के संबंध में निर्देशित किया गया कि स्वीकृत योजनाओं को नियमानुसार प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए कार्य प्रारम्भ कर समय एवं गुणवता के साथ योजना को पूर्ण कराये। निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने हेतु सभी अभियंताओं को सख्त निर्देश दिया गया। भूमि विवाद अथवा अन्य कारणों से योजनाओं को पूर्ण करने में आ रही अड़चनों के संबंध में पक्षकारों एवं अंचलाधिकारी से समन्वय कर समस्या का समाधान निकालते हुए कार्य पूर्ण कराने हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया।




विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृति के संबंध में विभाग को अधियाचना प्रेषित कर समय पर छात्रवृति वितरण करने का निर्देश कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।

साथ ही खनन विभाग को अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु आवश्यक उपायों, ठोस कार्रवाई एवं निगरानी बढ़ाने को कहा गया। प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड को औधोगिक इकाई के द्वारा नदी नालों में प्रदूषित पानी एवं केमिकल छोड़े जाने के मामले में तुरंत एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर समिति के सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनहित में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाय।

बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, एडीसी श्री संतोष गर्ग, एडीएम एसोआर श्री राहुल जी आनंद जी, कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, डीसीएलआर श्री सचिदानंद महतो, यांत्रिकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य विभागो के पदाधिकारी पमुख रूप से मौजुद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post