कांड का सारांशः - दिनांक 11.03.2026 को वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक लडका ऑटो से साकची से बिष्टुपुर होते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला है जिसके पास अवैध हथियार होने की संभावना है। उक्त सूचना के उपरांत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक सी.सी.आर. के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिष्टुपुर के द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के क्रम में बिष्टुपुर थाना के सामने रिगल चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। कुछ देर पश्चात एक काला रंग के ऑटो साकची से बिष्टुपुर की ओर आ रहा था जिसे वाहन चेकिंग के दौरान रोककर जाँच किया गया तो पाया कि ऑटो में एक लडका बैठा हुआ है जिसका नाम - आकाश गोराई उर्फ छोटू उम्र करीब 24 वर्ष पिता - भोला गोराई पता- मस्जिद रोड सोनारी थाना -सोनारी जिला - पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, वर्तमान पता हा. नं0-269 निर्मल नगर बी. ब्लॉक ठाकुर क्लब के पीछे थाना - सोनारी जिला - पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, उक्त लडके के पास एक बैग था जिसे खोलने पर एक पिस्टल पाया गया। उक्त बरामद अवैध हथियार के आधार पर बिष्टुपुर थाना कांड सं019/2026 दिनांक - 12.03.2026 धारा -
25(1-B)a/26/35 Arms Act के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम: आकाश गोराई उर्फ छोटू उम्र करीब 24 वर्ष पिता- भोला गोराई पता – मस्जिद रोड सोनारी थाना - सोनारी जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, वर्तमान पता हा. नं0-269 निर्मल नगर बी. ब्लॉक ठाकुर क्लब के पीछे थाना - सोनारी जिला- पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
बरामद सामान :-
01. एक अवैध पिस्टल
02. एक जिन्दा कारतूस
03. एक बैग
छामामारी दल :-
01. पु०नि० आलोक कुमार दुबे, थाना प्रभारी बिष्टुपुर थाना
02. पु०अ०नि० आकाश कुमार पाण्डेय
03. पु०अ०नि० सूरज कुमार
04. स०अ०नि सुशील कुमार मिश्रा
05. स०अ०नि सहदेव उरांव
06. आ0 301 भीम कुमार
07. आ0 1152 योगेश सिंकू

