शादी का झांसा देकर चोरी, पूजा कुमारी गिरफ्तार - 2.6 लाख के गहने बरामद


दिनांक-11.03.2026 को वादी सुनील लोहार के द्वारा एक लिखित आवेदन थाना में समर्पित किया गया था, जिसमें उल्लेख किया गया था कि, एक लडकी (पूजा कुमारी) जिसकी शादी वादी के भतीजे के साथ निर्धारित था, के द्वारा वादी के घर से सोना एवं चाँदी के आभूषण चुरा लिया गया था। सूचना प्राप्त होने के पश्चात कांड दर्ज करने कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा अनुसंधान के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय के दिशा-निर्देश पर छापामारी कर कांड में संलिप्त अपराधकर्मी पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर चोरी गये आभूषणों को साकची के आभूषण कारोबारी अजय कुमार के पास से बरामद किया गया। बरामद सभी आभूषणों की बाजार कीमत करीब दो लाख साठ हजार (2,60,000 करीब) है। कांड में गिरफ्तार महिला अपराधी से पूछताछ उपरांत यह स्पष्ट हैं कि उक्त महिला एक पेशेवर अपराधी है और उनका पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है।


जप्त सामानों की विवरणीः-


1. सोने का टुकडा (सोने जैसा) वजन करीब 12.5 ग्राम (कीमत दो लाख रुपये करीब)।


2. सोने का नाक का बेसर, वजन करीब-0.15 ग्राम (कीमत करीब 10 हजार)।


3. चाँदी का पायल दो अदद्, (कीमत करीब पच्चीस हजार)।


4. चोंदी का चेन-01, (कीमत करीब पच्चीस हजार)।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणीः-


1. पूजा कुमारी उम्र 31 वर्ष पे०-विनोद पाण्डेय सा०-माडवा गर्ल्स पी०जी० साकची गुरुद्वारा के पास थाना-साकची पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।


2. अजय कुमार उम्र-62 वर्ष पे० रामाशंकर सा०-प्रतापरेसीडेंसी काशीडीह थाना-साकची पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।


छापामारी दल का सदस्यः-


1. पु०अ०नि० पवन कुमार थाना प्रभारी गोविन्दपुर थाना।


2. पु०अ०नि० चंद्रशेखर पिंगुआ गोविन्दपुर थाना।


3. पु०अ०नि० संजय कुमार राय गोविन्दपुर थाना।


4. गोविन्दपुर थाना सशस्त्र बल।

Post a Comment

Previous Post Next Post