देश के अन्य राज्यों की तरह झारखण्ड में सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण की माँग


झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायिका कल्पना सोरेन से राँची स्थित  विधान सभा कार्यालय में पुर्व सैनिक सेवा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह पेटीऑफिसर सुशील कुमार सिंह पेटीऑफिसर राजीव रंजन सार्जेंट अशोक श्रीवास्तव हवलदार मिथिलेश सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक श्री सरयू राय के साथ मुलाकात कर झारखंड राज्य में बसे तीनों सेना (जल थल और नभ) से सेवानिवृत्त सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्याणार्थ एक माँग पत्र सौंपा। जिसमें देश के अन्य राज्यों के तर्ज पर राज्य की सरकारी नौकरियों में आरक्षण, होल्डिंग टैक्स माफ एवं सैनिकों के पुनर्वास के लिए सरकारी जमीन का आवंटन का मुद्दा शामिल है। चुकी मुख्यमंत्री महोदय की पत्नी एवं एक सैनिक की बेटी होने के कारण बड़े उत्साह पूर्वक मुलाकत हुई। और आस्वासन मिला कि हम लोग जरूर सहयोग करेंगे। इस मुलाकात के लिए घाटशिला के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी जी का भी अतुल्य सहयोग प्राप्त हुआ।

राज्य के कुशल प्रशिक्षित अनुशासित सैनिकों का अपने ही प्रदेश में पुनर्वास एवं रोजगार मिलना राज्य के सर्वांगीड़ विकास के लिए बहुत सहायक साबित होगा। इससे प्रतिभावान सैनिकों को अपने राज्य में रोका जा सकता है। क्योंकि मन मुताबिक नौकरी की तलाश में बहुत सारे योग्य सैनिक राज्य के बाहर या देश के बाहर अच्छी नौकरी की तलाश में पलायन को रोका जा सकता है। राज्य में बसे सैनिक सरकार एवं प्रशासन को हर प्रतिकूल परिस्थितियों में वॉलेंटियर सेवा देने के लिए उत्साहित रहते हैं। 

सेना में रहते हुवे हर सैनिक राष्ट्रधर्म निभाने के लिए संकल्पित रहता है जिसका वो जीवन पर्यंत पालन करने के लिए वचनवद्ध रहता है।


संगठन के सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग विगत 17 बर्षों से सेवानिवृति के बाद राष्ट्रहित समाजहित एवं सैन्यहित के लिए कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post