6 करोड़ 88 लाख रुपये की 50 योजनाओं का कदमा में शिलान्यास
जमशेदपुर; में शनिवार को एक बड़ा कार्यक्रम हुआ, जहां पश्चिम विधायक सरयू राय ने JNC पर सीधी चोट की। 6 करोड़ 88 लाख रुपये की 50 योजनाओं का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि JNC का काम करने का तरीका इतना खराब है कि अनुभव तीखा हो जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि शहर की विकास योजनाएं क्यों बार-बार रुकती हैं? यह घटना कदमा के तरुण संघ में हुई, जहां सांसद विद्युत वरण महतो के साथ सरयू राय ने इन योजनाओं को हरी झंडी दिखाई।
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कहा कि जिस तरीके से जेएनएसी काम करती है, उसके आलोक में उनका अनुभव तीखा है। वह नगर विकास विभाग के मद से क्रियान्वित होने वाले 6 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की लागत की 50 योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद अपनी बात रख रहे थे। इन योजनाओं का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो और सरयू राय ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम तरुण संघ, कदमा में आयोजित था।
सरयू राय ने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, वो सोनारी, कदमा, बिष्टपुर, साकची आदि की की योजनाएं हैं। उन्होंने जेएनएसी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके काम करने का तरीका जो भी हो, अनुभव तीका है। कई बार काम रुक जाता है। कभी-कभी काम की गुणवत्ता भी सही नहीं रहती है।
उन्होंने कहा कि जेएनएसी में निविदा हो जाती है, ठेकेदार का चयन हो जाता है लेकिन सुरक्षा एग्रीमेंट लटक जाता है। इससे बचना चाहिए जेएनएसी को और इसे जल्दी करवाना चाहिए।
सरयू राय ने कहा कि ठेकेदार समय सीमा में काम पूरा करें। सारे काम पर ठेकेदार हावी हो
.jpeg)
