भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ का समाजसेवी संस्था IPTA की 418 वीं बैठक संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय डॉक्टर बैद्यनाथ लाल कर्ण की अध्यक्षता में श्रीनाथ ग्लोबल विलेज आदित्यपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के सहित राष्ट्रपति राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सहित सभी मंत्रालयों में देश के सभी निजी शिक्षकों के हेतु 10 सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया जिसमें निजी शिक्षकों की दैनिक स्थितियों को दर्शाया गया है जैसे वेतन सम्बन्धी, EPF पेंशन, स्वास्थ्य बीमा योजना, PRIVATE TEACHERS WELFARE BOARD,शिक्षक सम्मान योजना 2025 के तहत 5000 रुपया शिक्षकों को देना ,आपदा वाली स्थिति में शिक्षकों को आर्थिक मदद करना इत्यादि और अन्य मांग शामिल है । साथ ही आगामी 29 मार्च दिन रविवार को रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की है ।
आज की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर परमानंद मोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर बैद्यनाथ लाल कर्ण उपस्थित थे ।
