उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने PM जनमन और धरती आबा अभियान की समीक्षा की

 


समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन तथा धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान तथा आईटीडीए द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त द्वारा बैठक में प्रधानमंत्री जनमन तथा धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण बहुदेशीय भवन, सड़क संपर्क पथ, छात्रावास निर्माण, ग्रामीण अवास, नल से जल, विद्युतिकरण, मत्स्य विभाग की योजना तहत लाभुकों को मिलने वाली सहायता, पर्यटन संवर्द्धन के पर्यटन स्थलों का विकास कार्यो की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित जनजाति बहुल एवं विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह को लक्षित कर उक्त दोनों योजना व अभियान संचालित किए जा रहे हैं, केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय पदाधिकारी योजनाओं का समसमय क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं तथा योजनाओ को समय पर पूर्ण करें। 

समेकित ग्रामीण विकास अभिकरण और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जनजातीय छात्र छात्राओं को मिलने वाली प्री व पोस्ट मैट्रीक छात्रवृति, साईकल वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, चिकित्सीय  सहायता, बिरसा आवास, कब्रिस्तान घेराबंदी, सामुदायिक सरना मसना आदि स्थानों का संरक्षण एवं विकास, वनाधिकार पट्टा आदि की समीक्षा की गई तथा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। 

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य सामद, समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post