Purvi सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने जुगसलाई शाखा चुनाव के लिए एडहॉक कमिटी गठित की



पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में जुगसलाई शाखा से संबंधित विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जुगसलाई शाखा में अध्यक्ष की नियुक्ति संगठन के संविधान के विरुद्ध की गई है, अतः उसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।


इसी निर्णय के क्रम में जुगसलाई शाखा में नए अध्यक्ष के विधिवत एवं लोकतांत्रिक चयन हेतु एक एडहॉक कमिटी का गठन किया गया।


आज पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से श्री दिलीप गोयल एवं श्री रामजी शर्मा को इस संबंध में विधिवत पत्र जारी कर उन्हें एडहॉक कमिटी का सदस्य नामित करते हुए जुगसलाई शाखा का चुनाव संपन्न कराने हेतु अधिकृत किया गया है। साथ ही उन्हें चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए हैं।


गठित कमिटी को निर्देशित किया गया है कि वह झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संविधान के प्रावधानों, विशेषकर धारा 4.6 के अनुरूप कार्य करते हुए जुगसलाई शाखा में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करे तथा निर्धारित तीन माह की समयसीमा के भीतर नए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन कराए।


सम्मेलन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि नामित सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं संगठनात्मक मर्यादाओं के अनुरूप करते हुए संगठन को सुदृढ़ एवं संगठित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post