चक्रधरपुर( जय कुमार ): झारखंड पुलिस द्वारा चक्रधरपुर थाना को 15 नई बाइक उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है। इन बाइकों के माध्यम से अब पुलिस की गश्ती व्यवस्था तेज और प्रभावी होगी, खासकर शहर की संकरी गलियों एवं दूरदराज क्षेत्रों में भी आसानी से पहुंच संभव हो सकेगी।
इस अवसर पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में माँ भगवती केरा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर नई बाइकों का शुभारंभ किया गया। पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने की कामना की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक पेट्रोलिंग से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में तेजी आएगी तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सकेगी।
इन नई बाइकों के जुड़ने से चक्रधरपुर पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी, जिससे आम जनता को सुरक्षा मिलेगा।
