जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के अंतर्गत संचालित विभिन्न नागरिक सुविधाओं एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संबंधित विशेष पदाधिकारी, सहायक अभियंता (AE) एवं कनिष्ठ अभियंता (JE) उपस्थित थे। बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों जैसे स्वच्छता, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य जनोपयोगी सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सभी कनिष्ठ अभियंताओं (JE) को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में चल रहे कार्यों की निरंतर निगरानी करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या बाधा को शीघ्र दूर कर कार्यों में विलंब न होने दें।
उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण और समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
— जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति
जमशेदपुर
